Home » विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ने किया कार रैली का आयोजन

विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ने किया कार रैली का आयोजन

by admin
Agra Rotary Club organizes car rally to commemorate World Polio Day

आगरा। विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर के अवसर पर पर आज आगरा के रोटरी क्लब्स द्वारा एक कार रैली का आयोजन किया गया। कार रैली दयालबाग से प्रारम्भ होकर भगवान टाकीज, सूरसदन बजीरपुरा, संजय प्लेस होते हुए एम डी जैन इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। रैली में आगरा के विभिन्न क्लब के रोटेरियंस द्वारा भाग लिया गया। समापन स्थल MD जैन इंटर कॉलेज में एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा में पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन नरेश सूद ने बताया कि वैज्ञानिक जोनस साल्क द्वारा सन 1952 में पोलियो वैक्सीन का आविष्कार किया गया था, उनके जन्मदिन 24 अक्टूबर को पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। रोटरी द्वारा 1974 से पोलियो वैक्सीन का नि शुल्क वितरण अनेकों संस्थानों को किया जा रहा है। आगरा में कार रैली रोटरी क्लब आगरा नोर्थ द्वारा किया जा रहा था।

रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा लगभग 12,000 करोड़ रुपये ख़र्च कर के 2011 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया गया है। हालाँकि हमारा लक्ष्य 2005 में भारत को पोलियो से मुक्त करना था, लेकिन अब यह कार्य 2011 तक संपर्क कर सकें। सभा का संचालन सहायक मंडल अध्यक्ष रोटेरियन मनोज रावत ने किया।

सभा में विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार रखे गए। विशेष रूप से आगरा नोर्थ की अध्यक्षा रोटेरियन दीपा रावत, आगरा ताजमहल की अध्यक्षा दिव्या वाधवा, नॉर्थ ईस्ट के अध्यक्ष राजीव जैन, नियो के क्लब ट्रेनर एस के राणा, ग्रांट के शरद चंद्र बंसल, आगरा वैस्ट की अध्यक्षता डॉक्टर चाँदनी सहगल, सहायक मंडल अध्यक्ष मेजर जनरल दयाल पंकज अग्रवाल द्वारा रोटरी द्वारा पोलियो पर किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया है।

Agra Rotary Club organizes car rally to commemorate World Polio Day

रैली मैं प्रमोद सक्सेना राज बंसल, एस के रॉय कपूर, अश्विनी श्रीवास्तव, नरेन्द्र बंसल, दीपक राघव अग्रवाल, संजय शर्मा, अनिल भार्गव, राहुल वाधवा आदि रोटेरियसं ने भाग लिया।

अंत में रोटरी क्लब आगरा मिड टाउन के अध्यक्ष रोटेरियन विनय सेठ द्वारा उपस्थित सभी रोटेरियसं का धन्यवाद दिया गया। विशेष रूप से एम डी जैन इंटर कॉलेज के प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया गया जिनके द्वारा कॉलेज परिसर में सभा करने की अनुमति दी गई।

Related Articles