Home » यूनियन के आंदोलन के बाद आगरा रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला

यूनियन के आंदोलन के बाद आगरा रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला

by admin
Agra Roadways Regional Manager transferred after union agitation

आगरा। आगरा रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर का आगरा से तबादला। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश रोडवेज एंप्लाइज यूनियन कई दिन से कर रहा था प्रदर्शन। 29 को थी बड़े आंदोलन की तैयारी।

आदेश हुआ जारी
उत्तर प्रदेश रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय प्रबंधक को लेकर चल रही लड़ाई में आखिरकार सफलता यूनियन के हाथ लग गई है। यूनियन का प्रदर्शन और मेहनत रंग लाई है। आगरा रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर का आगरा से स्थानांतरण हो गया है। इस संबंध में मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन नरेंद्र सिंह #NarendraSingh की ओर से आदेश भी जारी हुआ है।

ये लगाए थे आरोप
आपको बताते चलें कि यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन विगत कई महीनों से आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर के खिलाफ अभियान चला रहा था। यूनियन की ओर से उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे और ट्रांसफर नीति को अपने स्वार्थ की नीति के रूप में बनाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे।

29 जून को आत्मदाह का किया था ऐलान
इतना ही नहीं उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई प्रमाण देने के बावजूद ना हटाए जाने के विरोध में यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष ने 29 जून को आत्मदाह का भी ऐलान कर दिया था। यूनियन के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने उनके साथ आत्मदाह करने के संबंध में आगरा जिला अधिकारी और रोडवेज के पदाधिकारियों को पत्र भी भेज दिए थे। यूनियन का चल रहा प्रदर्शन अब रंग ले आया है।#AgraNews

अशोक कुमार होंगे नए क्षेत्रीय प्रबंधक
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर का स्थानांतरण हो गया है इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। उनके स्थान पर अशोक कुमार आगरा के नए क्षेत्रीय प्रबंधक होंगे, जो जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।

पदाधिकारी बोले, संगठन की जीत हुई
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली दुलारे का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर भ्रष्टाचार में लिप्त थे। ट्रांसफर नीति को उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए अपनाया और लोगों के ट्रांसफर के नाम पर वैसे भी वसूले, जिसको लेकर रोडवेज के कर्मचारी में रोष व्याप्त था। इस आवाज को लखनऊ तक उठाया और कई महीनों तक चरणबद्ध तरीके से चले आंदोलन अब रंग लाया है आखिरकार यूनियन और संगठन की जीत हुई है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment