Home » सटोरियों पर आगरा पुलिस का शिकंजा जारी, 32 और गिरफ्तार

सटोरियों पर आगरा पुलिस का शिकंजा जारी, 32 और गिरफ्तार

by admin
Agra Police's crackdown on bookies continues, 32 more arrested

आगरा। जुआ सट्टा कराकर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले सटोरियों पर आगरा पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। लगातार चल रही इस कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस से बचने के लिए कई नामी सटोरिए भूमिगत हो गए हैं। 2 दिन में पुलिस 62 सटोरियों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज चुकी है।

पुलिस ने रविवार और सोमवार को शहर में अभियान चलाकर इन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। सट्टेबाजों के पास से लगभग ₹45000, दो बाइक, 4 मोबाइल, सट्टा पर्ची, डायरी पेन और 6 किलोग्राम नशीला पदार्थ में बरामद हुआ है। देहात में भी आगरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है।

आईजी आगरा द्वारा शहर में सक्रिय जुआ सट्टा कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आईजी की रडार पर आने वाले सटोरियों के खिलाफ आगरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को आगरा पुलिस ने 30 सटोरियों को जेल भेजा था। अगले ही दिन 32 और सटोरिए गिरफ्तार किए गए हैं। इससे गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गैरकानूनी धंधों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles