Home » आगरा पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, लखीमपुर खीरी हादसे के साथ अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज़ होकर कर रहे थे प्रदर्शन

आगरा पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, लखीमपुर खीरी हादसे के साथ अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज़ होकर कर रहे थे प्रदर्शन

by admin
Agra Police - SP workers clashed with each other, protesting due to Lakhimpur Kheri accident and Akhilesh Yadav's arrest

Agra. लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों से मिलने जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर सपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में आगरा में सपा शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया था जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले तो भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी, वहीं सपा कार्यालय से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके चलते सपा पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस आमने सामने भिड गए। इस दौरान पुलिस ने अपने बल का प्रयोग किया और सपाइयों को वहीं रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सपा जिला कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Agra Police - SP workers clashed with each other, protesting due to Lakhimpur Kheri accident and Akhilesh Yadav's arrest

इसको लेकर जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। लखीमपुर खीरी में कल जो घटना हुई वह किसी से छिपी नहीं है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव किसानों का दर्द बांटने के लिए उनसे मिलने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया अब तो किसानों के समर्थन में आवाज उठाने वाले नेताओं को भी हिरासत में लिया जा रहा है। मगर सपा किसानों के मुद्दे पर चुप नहीं रहने वाली हैं। पार्टी नेताओं को हिरासत मेंं लिए जाने और किसानों के समर्थन में सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Agra Police - SP workers clashed with each other, protesting due to Lakhimpur Kheri accident and Akhilesh Yadav's arrest

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि सपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। लखीमपुर जाने के लिए निकले हमारे नेता अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने और लखीमपुर हादसे के विरोध में जिला मुख्यालय पर आज प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपना था लेकिन सरकार की शह पर स्थानीय प्रशासन ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यहीं धरने पर बैठकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं और लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के जिम्मेदारों को सख्त सजा देने की मांग की ज रही है।

Agra Police - SP workers clash with each other

Related Articles