Home » वॉटर वर्क्स चौराहा पर आगरा मेयर ने किया सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण

वॉटर वर्क्स चौराहा पर आगरा मेयर ने किया सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण

by admin
Agra Mayor inaugurated community toilet at Water Works intersection

आगरा (27 May 2022 Agra News)। वॉटर वर्क्स चौराहा पर आगरा मेयर ने किया सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण।

आज शुक्रवार को वाटर वर्क्स चौराहा फ्लाईओवर के नीचे तैयार हुए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण महापौर नवीन जैन द्वारा विधिवत रूप से किया गया। लोकार्पण करने के बाद महापौर ने शौचालय का निरीक्षण भी किया और वहां साफ-सफाई के इंतज़ाम व अन्य सुविधाओं को देखा।

लोकार्पण के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए महापौर नवीन जैन ने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अन्य शहरों की ओर आगमन करते हैं तो वहीं प्रतिदिन हजारों लोग आगरा शहर में आते हैं। यहां से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस भी भी मिलती है। इससे पहले यहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे हजारों लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या का समाधान करते हुए आज हमने 10 सीटेड सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया है। जिसमें महिला और पुरुष के लिए अलग से शौचालय व स्नानघर भी मौजूद है। सैनिटाइजेशन से संबंधित सभी सुविधाएं हैं, पानी-साबुन का समुचित इंतजाम भी किया गया है।

सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण करते मेयर।

वाटर वर्क्स चौराहे पर शौचालय की समस्या का समाधान हो जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने महापौर नवीन जैन का फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल, पार्षद अमित अग्रवाल ‘ग्वाला’, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद विमल गुप्ता, पार्षद हरिओम गोयल, पार्षद रवि शर्मा, मुकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल ‘पारुल’, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, ममता शर्मा, लाल सिंह शाक्य, आशा अग्रवाल, शैलू पंडित, अखिल जैन आदि मौजूद रहे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles