Home » आगरा महापौर ने जाना किसानों का दर्द, दिया ये आश्वासन

आगरा महापौर ने जाना किसानों का दर्द, दिया ये आश्वासन

by pawan sharma

आगरा। जे पी टाउनशिप के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के विरोध और अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर छलेसर पर धरना दे रहे भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों के धरने पर आगरा के महापौर नवीन जैन पहुंचे। महापौर नवीन जैन ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उनके साथ बैठकर उनकी समस्याओं को भी जाना। करीब 1 घंटे तक महापौर नवीन जैन किसानों के बीच में रहे। किसानों ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों से महापौर को रूबरू कराया साथ ही पिछले 9 वर्ष से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे संघर्ष को भी उनके सामने रखा। किसानों ने बताया कि बसपा सरकार में यमुना एक्सप्रेस वे बनाए जाने के दौरान जेपी ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे जेपी टाउन शिप बनाने के लिए किसानों से जबरजस्ती भूमि अधिग्रहण की गयी थी जिसमे अधिकारियों ने भी पूरा साथ दिया था। इस दौरान किसानों पर मुकदमे भी दर्ज हुए जो आज तक वापस नहीं हुए हैं।

महापौर नवीन जैन ने पीड़ित किसानों का दर्द जानते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया। उनका कहना था कि 9 साल तक किसानों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। महापौर नवीन जैन ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के साथ साथ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनके सामने इस समस्या को रखा जाएगा जिससे इस समस्या का हल निकल सके।

फिलहाल महापौर नवीन जैन से मिले आश्वासन से किसानों के चेहरे पर खुशी तो दिखाई दिए लेकिन उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह इसी तरह से धरना देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment