Home » आगरा: शमशाबाद रोड पर बना दूरदर्शन का रिले सेंटर 31 दिसंबर को हो जाएगा बंद

आगरा: शमशाबाद रोड पर बना दूरदर्शन का रिले सेंटर 31 दिसंबर को हो जाएगा बंद

by admin
Agra: Doordarshan's relay center on Shamshabad road will be closed on December 31

Agra. ताजनगरी में करीब 4 दशक पहले बना दूरदर्शन का रिले केंद्र 31 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस महीने के अंत में यहां से प्रसारण बंद किया जा रहा है। हालांकि अन्य माध्यमों के जरिए दूरदर्शन के चैनल देखे जा सकेंगे। इस संबंध में बुधवार को केंद्र ने औपचारिक जानकारी जारी की। केंद्र से एफएम का प्रसारण जारी रहेगा।

केंद्र के सहायक निदेशक अरुण कुमार जैन ने बताया कि दूरदर्शन महा निदेशालय के निर्देश अनुसार 31 दिसंबर को स्थानीय रिले केंद्र से दूरदर्शन चैनल का प्रसारण बंद किया जा रहा है। दूरदर्शन की चैनल देखने के लिए डीडी फ्री डिश ऑल डीटीएच प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना होगा। ताजनगरी से दूरदर्शन का करीब चार दशक पुराना नाता है। दूरदर्शन का आगरा में सफर सन 1984 से शुरू हुआ था।

राजीव गांधी के समक्ष रखी थी मांग

साल 1984 में कांग्रेस अधिवेशन में बतौर पार्टी महासचिव आगरा आए राजीव गांधी के समक्ष स्थानीय युवाओं ने टीवी की मांग रखी थी। उस समय के चर्चित एवरग्रीन क्लब के बैनर तले सर्किट हाउस में आगरा कॉलेज के तमाम विद्यार्थी राजीव गांधी से मिले थे। राजीव गांधी ने राजनीति भी का वायदा किया था जिसे उन्होंने 6 महीने में पूरा किया।

शमशाबाद रोड पर दूरदर्शन का रिले केंद्र

दूरदर्शन का पहला बूस्टर भरतपुर हाउस में लगा था। इसके बाद यमुनापार और फिर शमशाबाद रोड पर टीवी टावर लगाए गए थे। वहीँ पर दूरदर्शन के रिले केंद्र भी है। इन्ही केंद्र से चैनलों का प्रसारण किया जाता है लेकिन अब यह 31 दिसंबर को बंद हो रहा है।

डीटीएच से हो रहा है प्रसारण

साल 1959 में देश में दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी। हर शहर में प्रसारण के लिए रिले सेंटर बनाए गए थे। एंटीना के जरिए टेलीविजन पर दूरदर्शन के चैनलों का प्रसारण होता था। मौजूदा दौर में डीटीएच प्लेटफॉर्म पर डीडी सहित दूसरे चैनलों का प्रसारण हो रहा है। इस कारण इन केंद्रों से प्रसारण की जरूरत समाप्त हो गई।

Related Articles