Home » आगरा सेंट्रल हो सकता है ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम

आगरा सेंट्रल हो सकता है ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम

by admin
Agra Central may be Idgah railway station name

आगरा। आगरा सेंट्रल हो सकता है ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम। सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज।

आगरा में ईदगाह रेलवे स्टेशन पर यात्री ​सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अभी आगरा में दो बडे़ रेलवे स्टेशन हैं। इसमें आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते अब यह स्टेशन भी छोटे पड़ने लगे हैं। इसीलिए आगरा रेल मंडल के अधिकारी ईदगाह रेलवे स्टेशन को विकसित करने पर जोर दे रहे हैं। ट्रेनों के ठहराव से लेकर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस स्टेशन का नाम भी बदला जा सकता है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित है कि अगर नाम बदला जाता है तो ईदगाह रेलवे स्टेशन का नया नाम आगरा सेंट्रल रेलवे स्टेशन होगा।

ईदगाह तक होगी डबल लाइन
आगरा शहर के बीचों बीच पुलिस लाइन के पास स्थित ईदगाह रेलवे स्टेशन अब रेल प्रशासन के सुधार एजेंडे में शामिल हो गया है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ने की तैयारी है। अभी फोर्ट से ईदगाह स्टेशन तक सिंगल लाइन है। यहां पर डबल लाइन को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में डबल लाइन होने से आगरा—बांदीकुई के बीच ट्रेनों की संख्या बढे़गी। फिलहाल स्टेशन पर कुछ ही मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। बाकी आधा दर्जन पैसेंजर/ईएमयू/डीएमयू रुकती हैं। स्टेशन के विकास के साथ-साथ यहां पर अधिक ट्रेनों का ठहराव, आगरा फोर्ट से चलने वाली कुछ ट्रेनों को ईदगाह स्टेशन से चलाने की तैयारी होगी। रेलवे का मकसद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ाना है। इसके लिए उन्हें सुविधाएं मुहैया करानी होंगी।#rail

आगरा सेंट्रल हो सकता है ईदगाह स्टेशन का नाम
उन्होंने बताया कि ईदगाह रेलवे स्टेशन को विकसित और सुविधाएं बढ़ाए जाने की कवायद चल रही है। इधर, रेलवे यूजर्स कमेटी की ओर से ईदगाह रेलवे स्टेशन नाम की जगह आगरा सेंट्रल करने का प्रस्ताव दिया है, उस पर काम हो सकता है।#indianrailway

अभी केवल एक फुटओवर ब्रिज
फिलहाल ईदगाह रेलवे स्टेशन पर अभी केवल एक फुटओवर ब्रिज, तीन प्लेटफार्म, दो एंट्री गेट हैं। स्टेशन की खासियत है कि यह करीब आधे शहर को कवर कर सकता है। देश के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाली लाइन स्टेशन से गुजरती है। रेल प्रशासन स्टेशन का विकास करता है तो यहां पर एस्केलेटर, लिफ्ट, अतिरिक्त एफओबी, पीआरएस काउंटर की बढ़ोत्तरी, जनरल टिकट विंडो में बढ़ोत्तरी, वाटर एटीएम, एसी वेटिंग रूम, क्लॉक रूम, खानपान स्टॉल में बढ़ोत्तरी करनी होगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles