Home » आगरा भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हुई आकस्मिक मौत, पांच बार बने थे विधायक

आगरा भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हुई आकस्मिक मौत, पांच बार बने थे विधायक

by admin

आगरा। लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी आगरा के कार्यकर्ताओं के बीच उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब पार्टी के वर्तमान विधायक जगन प्रसाद गर्ग नही रहे। यह समाचार सुनते ही भाजपाइयों ने फोन घुमाना शुरु कर दिया और उनकी मृत्यु की पुष्टि होते ही हर कार्यकर्ता उनके निवास पहुँचने लगा।

बुधवार को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का आकस्मिक निधन हो गया। विधायक जगन प्रसाद गर्ग इस बार उत्तर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए थे। उनकी मृत्यु का समाचार सुनते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग सरल व स्वच्छ छवि के नेता थे। उन्होंने आगरा कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी। साल 1998 में उन्होंने विधानसभा का उपचुनाव जीता था। इसके बाद वे उत्तर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे। उत्तर विधानसभा सीट पर वे खासे चर्चित विधायक थे।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग के नजदीकी बताते हैं कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग का स्वास्थ्य पिछले दो दिनों से खराब चल रहा था। भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान वो ज्यादा बातचीत नही करते थे। बुधवार दोपहर उनकी तबियत अचानक बिगड़ी तो उन्हें पुष्पांजलि में भर्ती कराया और फिर वहाँ से रेनबो हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई है।

भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग से उनके विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर लोग उनके कार्य से खुश थे। अपने विधानसभा के कार्यकाल में वो अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहे थे। साल 2014 में अरुण जेटली पर उन्होंने विवादित बयान भी दिया था। नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी थी तो आगरा नगर निगम में होने वाले भ्रष्टाचार पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ आरोप लगाया कि निगम द्वारा होने वाले विकास कार्यो में निगम अधिकारी 14 प्रतिशत तक ठेकेदार से कमीशन लेते है। इसके बाद शहर में दीनदयाला उपाध्याय और अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की चुनोती देकर सुर्खियां बटोरी थी।

Related Articles

Leave a Comment