Home » आगरा प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार सहित 2500 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा किया दर्ज़

आगरा प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार सहित 2500 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा किया दर्ज़

by admin
Agra administration registered a case against 2500 people including Congress candidate Ramnath Sikarwar

Agra. विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने खेरागढ़ प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए रोड शो किया था। इस रोड शो में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। इस रोड शो के दौरान कोविड-19 नियम भी तार-तार हो गए थे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के साथ-साथ लगभग 2500 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड-19 के नियमों का पालन न करने के कारण दर्ज कराया गया है।

चुनाव प्रकार के अंतिम दिन मंगलवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा हेलीकाप्टर से खेरागढ़ पहुंची तो हेलीपैड पर ही हजारों लोगों की भीड़ नजर आई और काफिला आगे बढ़ते ही यह संख्या बीस गुना बढ़ गयी। हालात यह हो गए कि सड़क पर पैर रखने की जगह भी नहीं रही। इसी बीच भीड़ ने जब फौजी – फौजी के नारे लगाए तो साठ साल के रामनाथ सिकरवार के अंदर का हनुमान जाग गया। फ़ौज की ट्रेनिंग का फायदा उठाते हुए वो बंदर की तरह काफी ऊंचे पेड़ पर सेकेंडों में चढ़ गए और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। आयोजन को सफल देखते हुए प्रियंका गांधी ने फेसबुक अकाउंट पर कई वीडियो शेयर कर रामनाथ को युवाओं की आवाज बताया है। इसके साथ ही भीड़ और जनसमर्थन देख अन्य दलों के प्रत्याशियों की भी हालत बुरी हो गयी है।

खेरागढ़ विधानसभा में चुनाव इस बार कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रिटायर्ड फौजी रामनाथ सिकरवार अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सरकारी कर्मियों द्वारा गलत किया जाना देखते ही भड़कने के कारण रामनाथ सिकरवार पर गैंगेस्टर समेत 11 मुक़दमे दर्ज हो चुके हैं। इस सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक महेश चंद्र गोयल की टिकट काट कर बसपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह को मैदान में उतारा है। गठबंधन से ठाकुर प्रत्याशी रौतान सिंह मैदान में हैं और बसपा से गंगाधर कुशवाह चुनाव लड़ रहे हैं। ठाकुर बाहुल्य सीट पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर मानी जा रही है। रामनाथ सिकरवार पूर्व में प्रचार के दौरान जिला मुख्यालय पर हंगामा करने और फिर नुक्कड़ सभा में अधिकारियों को अपशब्द व गालियां बकने के कारण चर्चा में आ चुके हैं।

मुकदमों और बयानों के लिए चर्चा में

रामनाथ सिकरवार आगरा में सबसे अधिक मुकदमों वाले प्रत्याशी हैं और क्षेत्र में यह भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्काल लड़ने के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं की 35 हजार पेंशन में से 30 हजार रुपये रामनाथ के गाड़ी पर खर्च होते हैं और यह सुबह से ही क्षेत्र में घूमने निकल पड़ते हैं। अधिकारियों और नेताओं को गालियां देना रोज का काम है। इनकी माँ जलदेवी पंचायत सदस्य हैं और सबसे अधिक उम्र की होने के साथ सबसे ज्यादा वोट का रिकार्ड उनके नाम दर्ज है।

पुलिस ने लिखा मुकदमा

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि रामनाथ सिकरवार द्वारा हेलीपैड पर 10 लोगों की अनुमति ली गयी थी और रोड शो के रुट में बाजार के अंदर भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने की बात नहीं थी। हेलीपैड पर 2 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे और तय रुट की बजाए भारी भीड़ के साथ रैली के रूप में जुलूस निकाला गया था। रैली संयोजक कुलदीप दीक्षित व प्रत्याशी रामनाथ समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उललंघन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles