Home » लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए आगरा प्रशासन कर रहा है कवायद

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए आगरा प्रशासन कर रहा है कवायद

by admin

आगरा। लॉक डाउन के दौरान बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के मजदूर फतेहाबाद में फंस गए थे जिसको एसडीएम एम. अरुण मोली की पहल पर बसों द्वारा झांसी भेजा गया। शुक्रवार शाम एक बस से 25 मजदूरों को झांसी के लिए रवाना किया गया। बसों में बैठे मजदूरों के चेहरे पर अपने घर वापस जाने की ख़ुशी साफ़ झलक रही थी।

एसडीएम फतेहाबाद ने बताया कि बड़ी संख्या में फतेहाबाद क्षेत्र में बाहरी राज्यों के मजदूर फंसे हुए हैं, उनको भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के मजदूर भी यहां पर शीत ग्रह में फंस गए हैं। इनको भेज जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के मजदूरों को बसों से भेज दिया। भेजने से पूर्व उनकी स्क्रीनिंग कराई गई और उनको वहां जाकर क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं एसडीएम फतेहाबाद के पास फतेहाबाद के गुवरोठ के 26 मजदूरों के अहमदाबाद में फंसे होने की भी सूचना मिली है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी आगरा को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

Related Articles