Home » आगरा : 28 कॉलोनियों से 25 हज़ार लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, जाने क्यों

आगरा : 28 कॉलोनियों से 25 हज़ार लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, जाने क्यों

by admin
Agra: 25 thousand people from 28 colonies announced boycott of elections, know why

Agra. वर्षों से उपेक्षा का शिकार झेल रहे और विकास के लिए हर चौखट को खटखटाने के बाद भी कोई समाधान न होने से नाराज लोगों ने अब जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। कॉलोनी वासियों ने चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। धनौली के बाद अब दोरेठा क्षेत्र की लगभग 28 कॉलोनियों के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क नहीं बनने और जलभराव के विरोध में चुनाव बहिष्कार का एलान कर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

जलभराव के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर शंकरगढ़ की पुलिया से देवरैठा, मानसरोवर, विलासगंज रोड स्थित कॉलोनियों के लोगों में सरकारी विभागों की उपेक्षा और जनप्रतनिधियों की अनदेखी से आक्रोश है। इन कॉलोनियों में 25 हजार से अधिक परिवार रहते हैं। अब इन लोगों ने भी धरना शुरू कर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।

अधूरी है सड़क निर्माण

मानसरोवर नगर में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि 2008-09 में भीमनगरी समारोह के दौरान यहां विकास प्राधिकरण ने अधूरी सड़क बनाई। 13 साल से सड़क पूरी नहीं बन सकी। बीच रास्ते में जलभराव, गंदगी रहती है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते में बच्चे चोटिल हो रहे हैं। वाहन पलट जाते हैं जिसके विरोध में क्षेत्रीय लोगों में रोष है। चुनाव में कोई वोट नहीं डालने जाएगा। क्षेत्रीय निवासी मनोज कुमार और प्रहलाद सिंह ने कहा कि नेता और अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक गए। अब संघर्ष से सड़क बनवाएंगे। नेताओं व अधिकारियों को आइना दिखाएंगे।

Agra: 25 thousand people from 28 colonies announced boycott of elections, know why

मास्टर प्लान देखकर खरीदे थे प्लॉट

क्षेत्रीय निवासी भोरन सिंह ने बताया कि 1972 में मास्टर प्लान बना था। तब यह जयपुर रोड से लिंक वैकल्पिक मार्ग था। जब हमने यहां प्लॉट खरीदे तो हमें सड़क, बिजली व अन्य सुविधाएं दिखाई गईं, लेकिन 40 साल बाद भी यहां विकास नहीं हुआ।

पीएम तक भेजी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

क्षेत्रीय निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम से लेकर सीएम और प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायतें भेजीं। 13 साल से सड़क नहीं बनी। यहां रहने में शर्म आती है। सरकारी विभाग की लापरवाही से तंग आ चुके हैं। इंद्रा सिंह ने कहा कि रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है। 50 से अधिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सरकारी विभाग एक दूसरे पर टालते रहते हैं। समस्या का समाधान कोई नहीं करता।

इन कॉलोनियों के लोग परेशान

पंचशील कॉलोनी, नवनीत नगर, मानसरोवर कॉलोनी, विलासगंज, शंकरगढ़ पुलिया, दौरेठा, सैनिक नगर, आनंद विहार, वायु विहार, अवधपुरी नई आबादी, सरस्वती नगर, गोविंद एन्कलेव, महावीर नगर, विराट आशियाना, दौरेठा नंबर एक व दो, न्यू आजमपाड़ा, अंबे विहार, मुकुंद नगर, नई बस्ती विलासगंज, कलवरी, विवेक विहार, मुन्नी विहार, सिकंदर कॉलोनी, विरोना विहार आदि कॉलोनियों के लोग परेशान हैं।

70 दिनों से धनौली में चल रहा है धरना

धनौली, अजीजपुर, सिरौली रोड सहित जगनेर रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर एक किमी तक घरों पर मकान बिकाऊ और चुनाव बहिष्कार के पोस्टर चस्पा हैं। नाला निर्माण को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसीलिए क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिन्हें वोट दिया उन्होंने क्षेत्र में काम नहीं कराए तो अब वोट देने से क्या फायदा।

Related Articles