Home » संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की हुई शादी, आगरा में ही हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की हुई शादी, आगरा में ही हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

by admin
Actress Payal Rohatgi and wrestler Sangram Singh married in Agra

आगरा। आगरा में एक—दूसरे के हुए अभिनेत्री पायल और रेसलर संग्राम सिंह। दो शहरों में होगा रिसेप्शन। अपनी शादी में जमकर नाचे पायल और संग्राम।

शनिवार को अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गए। आगरा के होटल जेपी पैलेस में वरमाला व फेरों समेत अन्य रस्में हुईं। पायल और संग्राम सिंह ने शादी में जमकर ठुमके लगाए। शाम साढ़े पांच बजे बरात चढ़ाई गई। इस दौरान सुधीर बैंड की धुनों पर बरातियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान 50 से अधिक मेहमान शामिल रहे। संग्राम सिंह ब्राउंड शेरवानी व क्रीम पाजामा पहने हुए थे, तो दुल्हन सुनहरी लहंगा चोली में नजर आईं। बरात और शादी की रस्मों की फोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर की गईं। अब रिस्पेशन मुंबई और दिल्ली में होंगे।

अभिनेत्री पायल रोहतगी व संग्राम की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। शनिवार की शाम को बरात भी होटल परिसर के अंदर ही चढ़ी। इसमें बैंड की धुन पर घोड़े पर सवार संग्राम सिंह अलग लुक में नजर आए। सुधीर बैंड पर पंजाबी और बालीवुड नगमों के बीच बरातियों ने धमाल मचाया। बरात चढ़ने के बाद दूल्हा बने संग्राम सिंह भी जमकर थिरके। बरात होटल में भ्रमण करने के बाद वरमाल की रस्म अदा हुई। देर शाम तक शादी की सभी रस्में संपन्न हो गईं।

Actress Payal Rohatgi and wrestler Sangram Singh married in Agra
होटल जेपी में शादी की रस्म के दौरान पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

संग्राम ने पायल की मांग में सिंदूर भरा और गले में मंगल सूत्र पहनाया। इसके बाद पायल की ओर से पंडित ने सात वचन बोले, वचन देने के बाद पंडित ने संग्राम की तरफ से पांच वचन पायल से दिलवाए। इसके बाद सभी के आशीर्वाद के साथ फेरों की रस्म हुई। फेरों के बाद डांस पार्टी और फिर डिनर का आयोजन हुआ। आयोजन में मात्र 50 लोग ही शामिल हुए। इस दौरान होटल का चयनित स्टाफ ही आयोजन स्थल पर रहा और उन्हें तस्वीरें खींचने तक की मनाही रही।

आगरा में हुई थी पहली मुलाकात
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आगरा में शादी कर 7 जन्मों का नाता बना लिया। उनकी पहली मुलाकात ईसी शहर में हुई। उन्होंने वेडिंग कर शादी को यादगार बना दिया। रविवार को यह न्यूली ब्राइड कपल ताजमहल का दीदार कर मोहब्बत की अजीम निशानी के सामने अपने प्रेम को ताउम्र ऐसा ही रखने की कसम खायेगा।

12 वर्षों से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

बता दें कि 12 वर्ष पूर्व आगरा- मथुरा रोड पर पायल और संग्राम की पहली मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आये और लगातार डेट करते रहे। जूनके माह में जब दोनों ने इस अनकहे रिश्ते को नाम देने का विचार किया तो पहली मुलाकात की जगह पर ही सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला किया।

Related Articles

Leave a Comment