Home » एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आरोपी को जल्द पकड़ने की उठाई मांग

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आरोपी को जल्द पकड़ने की उठाई मांग

by admin

Agra. एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई न किए जाने और आरोपी के खुलेआम घूमने से नाराज एबीवीपी संगठन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित सीपी सिटी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्ती लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंच गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पर डीसीपी सिटी बाहर निकल आए और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन एबीवीपी के पदाधिकारी डीसीपी सिटी से पूछने लगे कि ‘घटना 9 जुलाई की है, पुलिस क्या कर रही है आरोपी खुलेआम घूम रहा है लेकिन पुलिस उसे पकड़ने की जहमत तक नहीं उठा पा रही है।’

कार्यकर्ताओं ने 9 जुलाई को एबीवीपी की महिला कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हमें समय बताइये। अगर आप हमें समय नहीं बताएंगे तो हम प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। हालांकि पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही लेकिन कोई तारीख या समय नहीं बताया।

घटना 9 जुलाई की है। अवधपुरी चौकी क्षेत्र में एक दबंग द्वारा एबीवीपी की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़िता एबीवीपी के कार्यक्रम में शिरकत करके अपने घर वापस लौटी थी। रास्ते में दबंग ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे पकड़ लिया जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लोहा मंडी बोदला रोड को जाम कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों ने बताया है कि आरोपी रोजाना रात को अपने घर पर आता है लेकिन पुलिस फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि पुलिस हमें एक तय समय बता दे। अगर आरोपी को गिरफ्तार करने का तय समय नहीं बताया जाता तो हम यहां प्रदर्शन करत रहेंगे।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाली एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। परिवारी जन भी सहमे हुए हैं। आरोपी की ओर से उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। आरोपी खुलेआम अपने घर आ जा रहा है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

Related Articles

Leave a Comment