आगरा। CT विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें शांति और सद्भाव के संदेश को विश्वभर में प्रसारित किया गया। यह सम्मेलन CTU MUN द्वारा अभिषेक कपूर के नेतृत्व में आयोजित किया गया था जिसमें आगरा के युवा, कमला नगर निवासी अभिषेक कपूर सी.टी.यूनिवर्सिटी एमयूएन सम्मेलन के मुख्य सलाहकार के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि केवल 3’E – सशक्तिकरण, पर्यावरण और शिक्षा के माध्यम से हम परिवर्तन ला सकते हैं। सम्मानित अतिथियों में गौतम सिंघल, पंजाब पुलिस के मानव संसाधन विकास और पुलिस प्रशिक्षण के सहायक निरीक्षक, और कैप्टन धर्मवीर सिंह पूर्व सेना, फिट इंडिया एंबेसडर, युवा प्रेरणा पुरस्कार विजेता शामिल थे।
अभिषेक कपूर पहले भी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य प्रदेशों में कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर चुके हैं। 2019 में उन्हें नेपाल में राष्ट्र और सामाजिक समुदायों के लिए शांति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम शांतिदूत के रूप में सम्मानित होने के साथ-साथ, उन्हें व्यापक प्रशंसा और पहचान मिली। अभिषेक कपूर प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर सेवा कार्यों में भाग लेते हैं।