Home » आप का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, सिलेंडर को माला पहनाकर जताया दुख

आप का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, सिलेंडर को माला पहनाकर जताया दुख

by admin

आगरा (20 May 2022 Agra News)। आप का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन। सिलेंडर को माला पहनाकर जताया दुख। कहा, सरकार इसी प्रकार महंगाई बढ़ाती रहेगी तो देश में अराजकता का माहौल हो सकता है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्पीड कलर लैब संजय प्लेस पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सिलेंडर को माला पहनाई। चूल्हे पर रोटी बनाई। कहा कि सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि उसको खरीद पाना आम आदमी की जेब के लिए भारी पड़ता जा रहा है।
आप नेता कपिल वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। सरकार उत्सव मनाने में लगी हुई है। फिजूलखर्ची जमकर हो रही है। सारी व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में देश की हालत श्रीलंका जैसी होगी।

रोटियां बनाकर खाईं
आप कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गैस के दाम बढ़ने पर सांकेतिक चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई। वहीं मौके पर खाई। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कहा, यदि सरकार समय रहते अपनी गलतियों में सुधार नहीं करती है और इसी प्रकार की महंगाई बढ़ाती रहेगी तो देश में अराजकता का माहौल हो सकता है। जो हालात पड़ोसी देश श्रीलंका के हैं उससे भी बुरे हाल हो सकते हैं।

इसके लिए आम आदमी पार्टी जनता को जागरूक करने के लिए जल्दी ही वार्ड वार्ड अपने कैंप लगाना शुरू करेगी। आप नेताओं ने कहा, आज गरीब को महंगाई के कारण आटा दाल खाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार ने अपने सारे वादे भुला दिए हैं और लूट में लग गई है। केवल पूंजीपतियों के लिए काम किया जा रहा है। गरीब को सताने के सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रामसेवक धाकरे, जेके गुप्ता, शैंकी शर्मा, विनोद राजौरा, डॉ वीरेंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, सोनवीर सिंह, नीरज शर्मा, छोटे लाल शर्मा, हिरदेश शर्मा, शशांक तिवारी, योगेश कुमार, हिमांशु चौरसिया और बिट्टू पंडित आदि साथी मौजूद रहे।

Related Articles