Home » कालिंदी विहार में एक युवक को सरेशाम मारी गोली, हुई मौत

कालिंदी विहार में एक युवक को सरेशाम मारी गोली, हुई मौत

by admin
A youth was shot dead by a young man in Kalindi Vihar, died

Agra. एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार में उस समय हड़कंप मच गया जब सरेशाम कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। इस गोलीकांड से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोग घायल अवस्था में युवक को पास के अस्पताल में ले गए जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है इस घटना में शामिल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मृतक शिवम प्राइवेट कार चालक है जो आरबी डिग्री कॉलेज के पास का निवासी है। सूत्रों की माने तो शिवम को निमेश ने फोन करके राधा पुरम के पीछे बने कांशीराम आवास के पास बुलाया था। शिवम अपनी मौसी के लड़के के साथ वहाँ गया लेकिन वहाँ पर पहले से ही निमेश के साथ आलोक यादव, सनी देवल और सोनू जाट मौजूद थे। सूत्रों की माने तो शिवम के पहुँचने पर आलोक यादव से विवाद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आलोक यादव ने शिवम से मुखबिरी का आरोप लगाया और विवाद बढ़ने लगा। इसी दौरान शिवम को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना क्रम शिवम के मौसी के लड़के के सामने हुआ। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि वो घर से निकले थे तभी निमेश चौहान नाम के लड़के का फोन आया और वो उसके बताए स्थान पर पहुँचे। प्रिंस ने बताया कि उक्त स्थान पर पहुँचते ही सनी देवल नाम के युवक ने गाड़ी से उतरते ही फायर कर दिया। मामला बातों से सुलझाया गया और फिर गाड़ी में बैठे ही थे कि सोनू नाम के युवक ने गोली मार दी। शिवम को अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के काशीराम योजना के पास युवक को गोली मारने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पुलिस पहुँची हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। गोली क्यों मारी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की मानें तो कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। गोली लगने से युवक की मौत हो गई है, फिलहाल टीमें हमलावरों की धरपकड़ में जुट गई हैं।

Related Articles