Home » यमुना नदी में नहाते समय एक युवक हुआ लापता, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

यमुना नदी में नहाते समय एक युवक हुआ लापता, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

by admin
A young man went missing while taking a bath in Yamuna river, police conducted rescue operation with the help of divers

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौंरंगा बीहड़ के यमुना नदी घाट पर नहाने गए पांच दोस्तों में से एक युवक नहाते समय नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, मगर कोई युवक का पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार सुनील उर्फ डूंडा उम्र करीब 18 वर्ष निवासी विष्णुपुरा थाना बाह गांव के ही अपने दोस्त शैलेंद्र पुत्र मुन्नालाल, शिवम पुत्र महावीर,गुल्लू पुत्र सुभाष एवं अतुल पुत्र अज्ञात निवासी करहल मैनपुरी के साथ रविवार को दोपहर क्षेत्र के एक गांव चौरंगा बीहड़ यमुना नदी घाट पर यमुना नदी नहाने गए थे। बताया गया है कि यमुना नदी में पांचों दोस्त हाथों में हाथ मिलाकर डुबकी लगाकर नहा रहे थे। तभी पानी के तेज बहाव में सुनील का हाथ अन्य दोस्तों से छूट गया और वह यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने एक काफी खोजने का प्रयास किया मगर युवक नहीं मिला।

तत्काल युवक के डूबने की सूचना परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर नायब तहसीलदार बाह पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोरों को लेकर यमुना नदी घाट पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नदी के पानी से डूबे युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक पुलिस प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना नदी के पानी को डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मगर युवक का नदी के पानी में कोई अता पता नहीं चल सका है। वहीँ अचानक पानी में डूबे युवक सुनील के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles