Home » आगरा में गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

आगरा में गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

by admin
A woman gave birth to four children at once in Agra, the family rejoiced

आगरा। ताजनगरी में गर्भवती महिला द्वारा एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने का रोचक मामला सामने आया है। मजेदार बात यह है कि जब डिलीवरी से पहले गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया तो गर्भ में जुड़वां बच्चे दिखाई दे रहे थे लेकिन जब डिलीवरी हुई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

बताते चलें कि थाना एत्माद्दौला के अंतर्गत नुनिहाई प्रकाश नगर निवासी मनोज कुमार ऑटो चालक हैं। उनकी पत्नी खुशबू गर्भवती थी। उसे आज सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद पति मनोज अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित एक हॉस्पिटल में पहुंचे। अल्ट्रासाउंड करने के दौरान डॉक्टर को लगा कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं। इसलिए डॉक्टर की पैनल टीम ने जुड़वा बच्चों की स्वस्थ डिलीवरी की तैयारी की लेकिन जब डिलीवरी हुई तो महिला के गर्भ से एक के बाद एक चार बच्चों ने जन्म लिया।

चिकित्सक के अनुसार समय पूर्व डिलीवरी होने के कारण अभी बच्चे नाज़ुक हैं, हालांकि प्रसूता की हालत ठीक है। बच्चों में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उन्हें चिकित्सीय देखभाल में रखा गया। ऑटो चालक मनोज के पास पहले से ही तीन बेटियां हैं।

Related Articles

Leave a Comment