Home » कैंटर और कार में हुई भीषण भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

कैंटर और कार में हुई भीषण भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

by admin

आगरा। आज रविवार तड़के सुबह शमशाबाद फतेहाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेजी से दौड़ती एक कार अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई। इस हादसे में वाहनों में सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के झाल के पास की है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक रविवार तड़के सुबह फतेहाबाद से तेज गति से आ रही एक कार शमशाबाद की तरफ से जा रहे डीजल कैंटर से जा भिड़ी। आमने सामने से भीषण भिड़ंत होने से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर मौजूद हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और क्षेत्रीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया।

इस हादसे में जहां एक की मौत हो गई तो वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है।

Related Articles