Home » आगरा में यमुना नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत

आगरा में यमुना नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत

by admin
A boy who went to bathe in Yamuna river in Agra dies due to drowning

आगरा। आगरा के चीनी का रोजा के पास यमुना नदी में डूबने से बालक की मौत। मंगलवार को मिला शव। परिजनों में कोहराम।

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में चीनी का रोजा के पास खेलते समय सोमवार को बालक यमुना में डूब गया था। बालक के डूबने से चारों ओर हड़कंप मच गया। बालक की यमुना नदी में गोताखोर तलाश कर रहे थे। 24 घंटे बाद मंगलवार को सुबह उसका शव यमुना में मिल गया। बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।#yamunariver

बालक के डूबने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

हरीपर्वत क्षेत्र में लंगड़े की चौकी निवासी 11 वर्षीय ऋषभ सोमवार दोपहर एत्माद्दौला क्षेत्र में चीनी का रोजा के पास खेलने गया था। यमुना किनारे खेलने के बाद वह नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। सोमवार को पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।इसके बाद पीएसी के गोताखोर बुलाए गए।#agranews

स्टीमर से उसकी तलाश की गई लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई थी। मंगलवार सुबह फिर से पुलिस ने यमुना में गोताखोरों को लगा दिया। काफी तलाश के बाद मंगलवार को बालक का शव मिल गया है। परिवार के लोग भी यमुना घाट पर मौजूद थे। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अपनी कानूनी कार्रवाई कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment