Home » थाने से कुछ दूरी पर वकील की बेटी के गले से चेन लूटी

थाने से कुछ दूरी पर वकील की बेटी के गले से चेन लूटी

by admin
The chain was robbed from the neck of the lawyer's daughter at some distance from the police station

आगरा। एत्माद्दौला थाने से कुछ दूरी पर वकील की बेटी के गले से चेन लूटी। फायर कर भागे बदमाश।

घटना नगला पदी निवासी नरेंद्र​ सिंह की बेटी दिव्या के साथ हुई है। नरेंद्र सिंह अधिवक्ता हैं। बताया जा रहा है कि वह बेटी के साथ रविवार सुबह यमुनापार में पौधे खरीदने आए थे।

दोनों एक्टिवा स्कूटर पर थे। रामबाग से घाट की ओर जा रहे थे। थाना एत्माद्दौला से कुछ दूरी पहले साहनी नर्सरी के सामने बाइक सवार बदमाश पीछे से आए। दिव्या के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इस पर एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। एक्टिवा गिर पड़ी। दिव्या ने शोर मचाया। पिता ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों ने फायर कर दिया।

इससे वह दहशत में आ गए। उन्होंने शोर मचाया। पुलिस को जानकारी दी। बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका है।

पीड़ित ने बताया कि वारदात सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। दोनों बदमाशों का चेहरा ढका हुआ था। वह अपाचे मोटरसाइकिल से आए थे। मोटरसाइकिल पर नंबर भी नहीं था। थाने के सामने ही लूट और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित ने इस संबंध में क्षेत्रीय पुलिस से शिकायत की है और अज्ञात लुटेरों को पकड़ने की मांग की है इस घटना से पीड़िता दिव्या भी काफी परेशान है।

शनिवार को इंजीनियर की पत्नी से लूटी थी चेन
शनिवार को इसी थाना क्षेत्र में कालिंदी विहार में आरबी​ डिग्री कालेज के पास बदमाशों ने इंजीनियर की पत्नी से चेन लूटी थी। वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर एक्टिवा स्कूटर से घर लौट रही थी। बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया था। 24 घंटे में लूट की यह दूसरी वारदात है।

Related Articles

Leave a Comment