Home » ‘महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हैं निसंतानता का कारण’, जाने बांझपन का इलाज़ कैसे हो संभव

‘महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हैं निसंतानता का कारण’, जाने बांझपन का इलाज़ कैसे हो संभव

by admin
'Not only women, men are also the cause of infertility', know how it is possible to treat infertility

आगरा। ‘हर दंपति का एक ही सपना होता है कि वह माता-पिता बने और बच्चों का लालन पालन करें। मगर आज के अति भौतिकता वादी युग में चाहकर भी बहुत से दंपति निसंतान रह जाते हैं। जिसके कई कारण होते हैं और उसे बांझपन कहा जाता है। बांझपन सिर्फ स्त्रियों में ही नहीं होता है। पुरुष भी बांझपन के शिकार होते (मेल इनफर्टिलिटी) हैं। अगर सही कारणों का समय से पता लगाया जाए तो 50 से 70 फीसदी दंपति बिना आईवीएफ के ही मां बाप बनने के सुख प्राप्त कर सकते हैं।’ ये कहना था स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ महिमा उपाध्याय का। मौका था द गायनिक एंड फर्टलिटी क्लीनिक(अनुराम हेल्थ केयर) के उद्घाटन का।

देहली गेट स्थित मधुबन प्लाजा में रविवार को अनुराम हेल्थ केयर द गायनिक एंड फर्टलिटी क्लीनिक का उद्घाटन  केंद्रिय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या अग्रवाल, डॉ अभिलाषा प्रकाश, डॉ महिमा उपाध्याय और डॉ निखिल शर्मा पवन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर विधिवत  किया। इस दौरान उन्होने स्त्रियों में होने वाले सामान्य से रोगों के दीर्घकालीन दुष्प्रभावों के विषय में अपने विचार रखे।

वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ महिमा उपाध्याय ने बताया कि इस क्लीनिक में मरीजों का इलाज नहीं बल्कि सेवा की जाएगी। उन्होने बांझपन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के दौर में बांझपन के कई कारण हैं। जो महिला पुरुष दोनों में हो सकते हैं। अधिकांश पुरुष अपनी जांचे नहीं कराते। अज्ञानता के कारण समाज इसका जिम्मेदार अक्सर महिलाओं को ही ठहराता है। जबकि पति पत्नि दोनों समय से अपनी जांच कराएं तो सही कारण का पता लगाया जा सकता है और सही उपचार से संतान सुख मिल सकता है।

आज के दौर में तमाम लोग आईवीएफ के माध्यम से संतान प्राप्ति की ओर अग्रसर हैं। यह प्रक्रिया मंहगी होने के कारण आम आदमी पहुंच से दूर है। जबकि कई स्टडी के मुताबिक रक्त जांच या अन्य जांचों से कमियों का पता लगाया जा सकता है। उन्होने बताया कि इस क्लीनिक पर आईवीएफ, आयूआई एंड इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट, गायक्नोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी सर्जरी, आब्स्टेट्रिक्स एंड पेनलेस डिलेवरी, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, सीटीजी एंड जेनेटिक काउंसलिंग और फैमली प्लानिंग जैसी सुविधा मिलेगी। इनफर्टिलिटी एवं महिला उपचार से सम्बन्धित सभी जांचें भी होगीं।

डॉ निखिल शर्मा (रेडियोलॉजिस्ट) ने बताया कि इस क्लीनिक में मरीजों का अल्ट्रासांउड, कलर डॉप्लर, फीटल इको आदि की सुविधा क्लीनिक पर ही उपलब्ध होगी।

इस मौके पर रामेंद्र कुमार शर्मा, अनु शर्मा, डॉ पुनीत, योगेंद्र शर्मा, शंशांक गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, निष्कर्ष आदि मौजूद रहे।

Related Articles