Home » गोवर्धन की छुट्टी कैन्सल कर तैयारियों में जुटा पुलिस-प्रशासन

गोवर्धन की छुट्टी कैन्सल कर तैयारियों में जुटा पुलिस-प्रशासन

by admin

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 26 अक्टूबर को ताज नगरी आगरा आ रहे है। सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहब्बत की निशानी सफेद संगमरमर ताज का भी दीदार करने वाले हैं। आगरा आने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर छुट्टी होने के बावजूद भी पुलिस के कप्तान एसएसपी आगरा अमित पाठक और जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने मेहताब बाग का दौरा किया।

मेहताब बाग का दौरा करने का उद्देश्य यही है कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब ताजमहल पर होंगे तो ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी। यमुना में गंदगी का कोई असर दिखाई न दे इसका भी ख्याल रखा जायेगा। इसके अलावा तमाम सारी व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी गौरव दयाल, अमित पाठक ने दौरा किया। मेहताब बाग का दौरा करने पहुंचे जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल को कुछ खामियां मिली। जिसको लेकर दोनों ही बड़े अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ को दिशा निर्देश जारी कर दिए। साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाये जाने के लिए संबंधित ताज सिक्योरिटी इंचार्ज को भी दिशानिर्देश जारी किए गए।

Related Articles

Leave a Comment