आगरा जिले की सुरक्षित सीट छावनी विधानसभा अब हॉट सीट में गिनी जाने लगी है। बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है तो कांग्रेस ने तो इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा करने से पहले ही पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है जो इस सीट पर प्रत्याशी की जीत के लिए दमखम लगाते हुए नजर आएंगे। इस सीट को कांग्रेस की झोली में कैसे डालना है। इसका पूरा काम आगरा आए पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा देखेंगे। आगरा आए पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा छावनी विधानसभा को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और इस विधानसभा की बारीकियों को जानने का प्रयास कर रहे हैं।
छावनी विधानसभा पर पहली नजर
सूत्रों की माने तो भले ही कांग्रेस ने इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा न की हो लेकिन कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू को इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है। यह सीट सुरक्षित है और अब तो हॉट सीटों में गिनी जाने लगी है क्योंकि राज् मंत्री डॉ जी एस धर्मेश खुद इस सीट से विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस ने जिस तरह से भाजपा पर पलटवार किया है उसको लेकर कांग्रेस की निगाह अब इस सीट पर मजबूती के साथ है।
बारीकियों से रूबरू हो रहे पर्यवेक्षक
गुरुवार को आगरा आने के बाद से ही पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा ने छावनी विधानसभा सीट को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। आगरा के पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर वहां की समस्याओं को जान रहे हैं तो सीट की बारीकियों पर भी उनकी नजर है। जिससे हर परिस्थिति में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके। आगरा के पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें छावनी विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक बना कर भेजा है। इस सीट पर प्रत्याशी को जीत कैसे दिलानी है, यह उनकी जिम्मेदारी है जिसे वह बखूबी निभाएंगे।
लोगों में विरोध को बनाएंगे हथियार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को बताया है कि छावनी विधानसभा सीट पर भाजपा के राज्य मंत्री जो इस सीट से विधायक हैं उनके प्रति लोगों में खासा आक्रोश है। क्योंकि उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए हैं, आए दिन उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। आगरा के पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा ने लोगों की इस आक्रोश को ही कांग्रेस की जीत का हथियार बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यकर्ताओं को भाजपा की पोल खोलने और जहां-जहां जन समस्याएं हैं वहां के लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाने की लड़ाई लड़ने की बात कही है। जिससे कांग्रेस लोगों के बीच अपनी जगह बना सके और भाजपा को उसका असली चेहरा दिखा सके
टेनी के ख़िलाफ़ भी भड़के
पत्रकारों से रूबरू होते हुए आगरा आए पर्यवेक्षक सुनील कांत शर्मा ने भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर भी जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी मामले में उनका बेटा दोषी है और अदालत ने भी उन्हें दोषी पाया है लेकिन भाजपा सरकार अजय मिश्रा को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं कर रही है जबकि सभी को मालूम है कि वह अपने बेटे को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।