480
आगरा। ताजगंज शमशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाए गए शहीद पृथ्वी सिंह का शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। पृथ्वी सिंह के 9 साल के बेटे अविराज ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पृथ्वी सिंह की मां और बहन भी सैकड़ों लोगों के साथ मौजूद रहे। मुखाग्नि देने से पूर्व सेना के जवानों द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।