Agra. सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सभा को संबोधित करने वाला है जिसमें पूर्व विधायक समर्थन जुटाने के लिए ब्राह्मण और ठाकुर समाज पर अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व विधायक के जनसभा में बिगड़े बोल से ब्राह्मण और ठाकुर समाज में आक्रोश फैल गया है।
आपको बताते चलें कि छोटे लाल वर्मा बसपा के शासनकाल में विधायक रह चुके हैं। अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और वह फतेहाबाद से अपनी दावेदारी पेश करने में लगे हुए हैं। छोटे लाल वर्मा का जो वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है वह एक जनसभा को संबोधित करने वाला है। जिसमें छोटे लाल वर्मा बेखौफ होकर बिगड़े बोल बोल रहे हैं।
इस जनसभा को संबोधित करने के दौरान उनके निशाने पर ब्राह्मण नेता अशोक दीक्षित रहे। उन्होंने कहा कि 2012 के चुनाव में अशोक दीक्षित को मुंह की खानी पड़ी और उनकी चुटिया भी कट गई तो वहीं ठाकुरों के गाव कूमपुरा में 2012 में 100 राउंड फायरिंग भी हुई।
छोटे लाल वर्मा के इस वायरल वीडियो ने राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। यह वीडियो कहां का है और कब का है यह नहीं पता लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।