आगरा के नवागत एसपी सिटी विकास कुमार ने बुधवार को आगरा में चार्ज ले लिया। बताते चलें कि शासन स्तर से हुए तबादले में आगरा के वर्तमान एसपी सिटी आगरा रोहन पी बोत्रे को एसपी कासगंज बनाया गया था। काफी दिनों से एसपी सिटी आगरा कब पद खाली चल रहा था। अभी कुछ दिन पूर्व भी बनारस में एसपी रहे विकास कुमार को आगरा एसपी सिटी का चार्ज दिया गया है।
विकास कुमार 2017 बैच के आईपीएस हैं। तेजतर्रार, साफ स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले विकास कुमार एसपी सिटी आगरा ने बुधवार को चार्ज ले लिया। प्रोटोकॉल के तहत नवागत एसपी सिटी आगरा विकास कुमार जिले के पुलिस कप्तान मुनिराज जी से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां दोनों अधिकारियों के बीच मुलाकात हुई। एसएसपी आगरा मुनिराज जी ने नवागत एसपी सिटी आगरा विकास कुमार को आगरा में चार्ज मिलने और एसपी सिटी बनाए जाने को लेकर बधाई भी दी है।