आगरा के कीठम झील में आज तीन दिन पहले गायब हुए इमरान का शव मिल गया। परिजनों ने वन विभाग पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने इमरान के शव को सड़क पर रख जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जाम नहीं लगने दिया और परिजनों को उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया।
दरअसल मंगलवार को वन विभाग ने कीठम में मछली पकड़ते दो लोग पकड़े थे। मौके पर 3 शिकारी बताये जा रहे थे जिसमें से इमरान गायब हो गया। परिजनों का आरोप था कि वन विभाग के कर्मचारियों ने इमरान में गोली मार दी और शव को झील में फेंक दिया। उसी दिन दसे झील में इमरान की तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक जिस दिन शिकारी मछली पकड़ते पकड़े गए थे उस दिन फायरिंग भी हुई थी। क्योंकि झील से मछली पकड़ना प्रतिबंधित है।
फिलहाल शव के मिलने के बाद परिजनों ने रुनकता पर जाम लगाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस की सूझबूझ के चलते जाम नही लगने दिया। इस घटना के बाद परिजन हत्या की तहरीर पुलिस को दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।