Home » Tajmahal visit के दौरान क्यों भावुक हुए Trump दंपति, जाने गाइड नितिन सिंह से

Tajmahal visit के दौरान क्यों भावुक हुए Trump दंपति, जाने गाइड नितिन सिंह से

by admin

आगरा। आगरा आये अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल को देखकर ट्रंप दंपति न केवल बेहद खुश नजर आए बल्कि उन्होंने इसके इतिहास के बारे में भी गाइड से जानकारी ली। मीडिया में पल पल की खबर दिखाने के बावजूद कई लोगों को यह उत्सुकता थी कि ताजमहल परिसर में घूमने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी ने गाइड से क्या पूछा या फिर गाइड ने ताजमहल के इतिहास के बारे में क्या समझाया। इस उत्सुकता को गाइड नितिन सिंह ने पूरा किया।

बताते चलें कि ताज विजिट के दौरान ट्रंप दंपति के साथ मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म विभाग से नितिन सिंह गाइड के रूप में उनके साथ चल रहे थे। ताजमहल परिसर में जगह-जगह विभिन्न मुद्राओं में फ़ोटो खिंचाने के बाद जब डोनाल्ड ट्रम्प शाहजहां और मुमताज की कब्र पर पहुंचे तो इस दौरान गाइड नितिन से मोहब्बत की कहानी सुन दोनों भावुक हो गए थे।

गाइड नितिन सिंह ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ने मोहब्बत की निशानी में बने ताज महल की संक्षिप्त इतिहास की जानकारी ली, नितिन ने जब शाहजहां के अंत समय में 8 साल तक लाल किले में बंदी बनाकर रखने की जानकारी दी तो ट्रम्प और मेलेनिया भावुक हो गए।

नितिन से फर्स्ट लेडी मेलेनिया ने पूछा कि क्या ताज महल के संगमरमरी पत्थर पर पेंटिंग है जो इतनी खूबसूरत है, इस पर नितिन ने उन्हें जवाब दिया कि ये किसी तरह की पेंटिंग नही बल्कि पत्थरों पर नक्काशी है, ये जानकर मेलेनिया और ट्रम्प कारीगरी के कायल हो गए। ताज की खूबसूरती का ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलेनिया पर इतना प्रभाव पड़ा कि उन्होंने कहा कि मेरे आने के बाद ताज़महल आने वालों में अमेरिकी टूरिस्ट और बढ़ जाएगा।

Related Articles