Home » भाकियू (भानू) ने किसानों के साथ लिया खेत में नुकसान का जायजा

भाकियू (भानू) ने किसानों के साथ लिया खेत में नुकसान का जायजा

by admin

आगरा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू ) का प्रतिनिधि मंडल शमसाबाद और फतेहाबाद ब्लाक में पहुँचा। भाकियू के पदाधिकारियों ने बीती रात हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को खेती में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए कौलारी राधे धाम मंशा की मड़ैया धिमिश्री, ऊँचा गाँव के साथ कई गाँव का भ्रमण किया। भाकियू जिलाध्यक्ष सोमबीर यादव और जिला उपाध्यक्ष राम निवास रघुबंशी उर्फ़ राना बाबू के नेतृत्व में भाकियू की टीम ने किसानों से वार्ता की और ओला वृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली।

भाकियू के पदाधिकारियों को किसानों ने बताया कि आलू और सरसों की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। कुछ जगहों पर आलू की फसलों में पानी भरा हुआ है जिससे बचा हुआ आलू सड़ने के कगार पर है। किसान आलू की खेतों में भरे हुए पानी को बाहर निकालने के लिए कई तरह के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।

किसानों के भारी नुकसान को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सोमबीर यादव ने उपजिलाधिकारी फतेहाबाद से फोन पर वार्ता की और बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की खेती में हुए नुकसान की जानकारी दी औऱ लेखपालों एवं तहसील स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से फसलों के नुकसान का आंकलन करवाने की अपील की।

भाकियू के पदाधिकारियों ने सरकार से माँग की गई है कि किसानों को मुआवजा राशि दी जाय। इतना ही नही किसानों के ट्यूबल का बिजली बिलों को माफ किया जाय और किसानों का फसली ऋण माफ करके किसानों को बीमा कंपनी द्वारा क्षतिपूर्ति मुआवजा दिए जाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सोमबीर यादव, उपाध्यक्ष रानाबाबू रघुबंशी उर्फ रामनिवास, गनेश शंकर परिहार, वीरेन्द्र परिहार, भवँर सिंह, यतीश शर्मा, भूदेव शर्मा, मलखान सिंह मानवीर सिंह, हरेन्द्र शर्मा, आकाश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles