Home » लेखपालों ने दिया धरना, सभी तहसीलों में दिखा असर

लेखपालों ने दिया धरना, सभी तहसीलों में दिखा असर

by admin

आगरा। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकरिणी के निर्देश पर तीसरे आंदोलन के चौथे चरण में समस्त तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। आगरा जिले की सभी तहसीलों पर इसकी झलक देखने को मिली। मांगो पर कोई ध्यान न दिए जाने से आक्रोशित लेखपालों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। सदर तहसील पर लेखपाल एकत्रित हुए और धरना दिया। उसके उपरांत लेखपालों ने जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सिंह को दिया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अतिरिक्त सर्किल के चार्ज का कार्य न करने के साथ अन्य विभाग के कार्य को भी न करने का निर्णय लिया। संघ की 8 सूत्रीय मांग 2800 ग्रेड पे वेतन विंसगति, पद नाम परिवर्तन, शैक्षिक योग्यता स्नातक, पुरानी पेंशन विंसगति, राजस्व निरीक्षक नियमावली 2018 का प्रख्यापन, भत्तों में व्रद्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मध्यप्रदेश की भांति मानदेय भुगतान आदि विषय पर राजस्व परिषद शासन सरकार की संस्तुति सहमति और अनुमोदन के 2 साल बाद भी सरकार द्वारा शासानादेश निर्गत न करने के कारण लेखपाल ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

लेखपालों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर एक माह से गांधी वादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बैठक में 28 नवंबर 2019 को लखनऊ प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली बैठक के सम्बंध में चर्चा की गई। उसके उपरांत सांयकाल केंडिल मार्च का आयोजन तहसील सदर से जिला मुख्यालय तक किया गया। इससे पूर्व सभी लेखपाल द्वारा संविधान दिवस पर तहसील में शपथग्रहण में प्रतिभाग किया गया।

धरना प्रदर्शन में शैलेन्द्र कुमार दिनेश भूपेंद्र रामजीलाल, खुशबू, चौधरी भीमसेन जिला अध्यक्ष, प्रताप सिंह जिला मंत्री, डॉ. अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

Related Articles