आगरा। जमीनी स्तर पर खोई हुई पहचान को वापस लाने और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों के बीच पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने कवायदें करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने अपनी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत करने और विपक्षी पार्टियों की जनविरोधी नीतियों को जनमानस को रूबरू कराने के लिए अक्टूबर माह के लिए विभिन्न कार्यक्रम तैयार किए हैं जिसका पत्र डॉ. आरपी त्रिपाठी उपाध्यक्ष प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।
जनता के बीच जाने और संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरने के कार्यक्रमों की शुरुआत महात्मा गांधी जी की जयंती से शुरू होने जा रहे हैं 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच पार्टी पदयात्रा के साथ-साथ महात्मा गांधी के जीवन से रूबरू कराने और पार्टी के संघर्षों को जनता के बीच रखने के लिए संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को इन कार्यक्रमों की शुरुआत एक विशाल पदयात्रा के माध्यम से की जाएगी। इतना ही नहीं पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसका जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान भी इसी माह में शुरू किया जाएगा। आम व्यक्ति डिजिटल एवं पारंपरिक पेपर आधारित सदस्यता ले सकेगा। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने बूथ क्षेत्र में सदस्यता कैंप लगाए जाएंगे, साथ ही डोर टू डोर जाकर भी इस अभियान को सफल बनाएंगे। इतना ही नहीं देश में जो आर्थिक मंदी का दौर आया है उसके लिए कांग्रेस संगठन प्रदेश स्तरीय बैठक करने जा रही है जिसके बाद वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ 10 से 15 अक्टूबर के बीच प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी साथ ही 15 से 25 अक्टूबर के बीच हर शहर और हर जिले में आर्थिक मंदी को लेकर आंदोलन किए जाएंगे।
डॉ. आर बी त्रिपाठी उपाध्यक्ष प्रशासन की ओर से आए इस पत्र को लेकर जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि पार्टी की ओर से अक्टूबर माह के लिए विभिन्न कार्यक्रम आए हैं। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठकर की जा रही है और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच महात्मा गांधी की डेढ़ सौवीं जयंती समारोह का आयोजन होगा तो वहीं इसी महा सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। 2 अक्टूबर को पदयात्रा कर इन कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।