आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी आपसी में भिड़ते हुए नजर आ रहे है। यह पुलिस कर्मी एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एक दूसरे को मारने की बात कह रहे हैं। बातो ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पुलिस कर्मी ने पिस्टल निकाल ली और दूसरे पर तान दी। अन्य पुलिस कर्मियों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ लेकिन दोनों पुलिस कर्मी एक दूसरे को देखने की बात कहने लगे। यह पूरा मामला रिकॉर्ड हो गया जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।
सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा पुलिस महकमे से जुड़ा यह वीडियो थाना नाई की मंडी का बताया जा रहा है। किसी बात को लेकर सिपाही शाकिर और सिपाही भगवान सिंह के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ा और सिपाही शाकिर ने सिपाही भगवान सिंह पर अपनी पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।

सिपाही के पिस्टल निकाल लेने पर दोनो के बीच बचाव करने के लिए आये दरोगा को भी सिपाही शाकिर ने नही छोड़ा। इस सिपाही ने दरोगा संतोष कुमार पर भी पिस्टल तान दी और बीच मे आने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह से यह पूरा मामला शांत हुआ।
बताया जाता है कि सिपाही शाकिर थाना नाईं की मंडी इंस्पेक्टर का कारखास है जिसके कारण उसकी दबंगई है। वीडियो में भी शाकिर दरोगा संतोष सिंह से अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है लेकिन देखना होगा कि पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में क्या कार्यवाही करते है।