आगरा। बीती रात जनपद आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र में खड़वाई नहर पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के कई राउंड गोलियां भी चली।
बताया जाता है कि चार पहिया इको गाड़ी में सवार बदमाश ताज नगरी आगरा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे।
तभी यह सूचना सिकंदरा पुलिस को मिली। पुलिस बदमाशों को रोकने का प्रयास कर रही थी तभी बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के बीच हुई फायरिंग एक बदमाश के पैर में गोली लगी। और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है और बदमाशों के कब्जे से इको गाड़ी को जप्त कर लिया गया है।
घायल बदमाश जनपद मथुरा के बलदेव का रहने वाला अजय है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
इनके अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। सिकंदरा पुलिस को मिली सफलता के बाद और अन्य थानों की पुलिस काम्बिंग कर रही है।
आपको बताते चलें कि कुछ दिनों से आगरा में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।पुलिस को सूचना मिली कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने वाले है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सफलता मिल गई है और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।