शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ की ओर से 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड 2019 परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र छात्राएं एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए।
इस बार 10वीं की परीक्षा में जहाँ लड़को ने बाजी मारी तो 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का जलवा कायम रहा। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 5806922 छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया था जिसमें 12वीं की परीक्षा में 26,11,319 विद्यार्थी शामिल हुए थे तो 10वीं बोर्ड में 31,95,603 विद्यार्थी ने इस बार परीक्षा दी थी।
साल 2019 में 10 वीं की परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है। गौतम रघुवंशी ने 600 में से 583 अंक हासिल किया है। उन्होंने 97.17% मार्क्स पाकर हाईस्कूल में यूपी टॉप किया है। वहीं 97% मार्क्स के साथ शिवम दूसरे और 96.83% मार्क्स के साथ तनुजा विश्वकर्मा 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। तनु तोमर 12 वी बोर्ड परीक्षा की टॉपर बनी। बागपत की रहने वाली तनु तोमर को बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल हुए हैं।
95% मार्क्स के साथ भाग्यश्री उपाध्याय दूसरे पर और 94.80% मार्क्स के साथ आकांक्षा शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। इन एग्जाम में लड़कियों ने लड़कों को मात दी है। जहां एग्जाम में 64.40 % लड़के पास हुए हैं वहीं 76.46% लड़कियों ने बाजी मारी है।