Home » विश्व महिला दिवस पर महापौर ने आधी आबादी को दिया पिंक टॉयलेट का दिया तोहफा

विश्व महिला दिवस पर महापौर ने आधी आबादी को दिया पिंक टॉयलेट का दिया तोहफा

by pawan sharma

आगरा। आधी आबादी के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए देश के मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चिंतित है तो आगरा महापौर नवीन जैन भी महिलाओं के हित में लगातार प्रयास जुट हैं। आगरा शहर के प्रमुख बाजार और स्थानों पर दशकों से व्याप्त महिला शौचालय की समस्या को महापौर नवीन जैन ने गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का समाधान करा दिया है। जब पूरा विश्व, विश्व महिला दिवस को हर्षो उल्लास के साथ मनाकर महिलाओं को सम्मानित कर रहा था तो महापौर नवीन जैन ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को पिंक टॉयलेट का तोहफा दे दिया।

महापौर नवीन जैन ने आगरा नगर निगम की ओर से शहर में तैयार कराये गए पिंक टॉयलेट का शुभारम्भ राजामंडी पर किया और उन्हें महिलाओं व युवतियों को समर्पित किया। आगरा नगर निगम ने महापौर नवीन जैन के दिशा निर्देशन में शहर के चुनिंदा स्थान जिसमे शहर के पुराने बाजार, मुख्य मार्केट और चौराहे शामिल हैं उन स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण किया है। निगम की ओर से इन शौचालयों को पिंक टॉयलेट नाम दिया गया है जिसका उपयोग सिर्फ आधी आबादी ही करेगी। एक साथ सभी पिंक टॉयलेट का शुभारम्भ महापौर नवीन जैन ने फीता काटकर किया।

महापौर नवीन जैन ने का कहना था कि आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मना रहा है। जगह जगह महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज महिलाओं को यह पिंक टॉयलेट समर्पित कर मैं और नगर निगम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि हमने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

महापौर नवीन जैन का कहना था कि सबसे ज्यादा दिक्कत घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं को होती है। चाहे वो बाजार खरीदारी करने के लिए निकली हो या फिर परिवार के साथ घूमने के लिये। शौचालय न होने के कारण उन्हें टॉयलेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योकि सुरक्षा के लिहाजे से महिलाये, युवतियां और बच्चियां खुले में टॉयलेट नही जा सकती थी। इसलिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है जिसका लाभ आधी आबादी को मिलेगा और इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में भी कमी आएगी। अभी हमने शहर में तीस टॉयलेट बनाये है इनकी संख्या 100 तक जाएगी।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर भर में 30 पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। यह सभी पिंक टॉयलट बनकर तैयार हो गए है। पिंक टॉयलेट वन और टू सीटर दो कैटेगरी में बनाये गए है। यह सभी टॉयलेट बिजली और पानी की सुविधाओं से लेस हैं और इनका कनेक्शन सीवर लाइन से किया गया है। वन सीटर टॉयलेट की संख्या 20 और टू सीटर की संख्या 10 है। वन सीटर पिंक टॉयलेट निर्माण में 3 लाख 43 हजार और टू सीटर में 4 लाख 45 हजार का खर्च आया है। इन टॉयलेट की सफाई व्यवस्था के लिए दो महिला कर्मचारी को लगाया गया है जो इनकी सफाई व्यवस्था को सुदृण रखेगी।

Related Articles

Leave a Comment