Home » खुले में शौच के ख़िलाफ़ चला अभियान, पकड़े गए लोगों से भरवाया जुर्माना

खुले में शौच के ख़िलाफ़ चला अभियान, पकड़े गए लोगों से भरवाया जुर्माना

by admin

आगरा। शासन से मिले निर्देश के बाद जहां नगर निगम पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए अपने अभियान में जुट गया है तो वहीं नगर निगम ने शौच मुक्त अभियान में भी तेजी ला दी है। बुधवार तड़के सुबह नगर निगम के zso सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में खुले में शौच करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया और मौके पर खुले में शौच करने जा रहे कई लोगों को पकड़ा।

खुले में शौच मुक्त को नगर निगम का यह अभियान वार्ड छत्ता के अंतर्गत हाथी घाट पर यमुना किनारे चलाया गया। जहां तड़के सुबह कई लोग हाथ में लौटा और बोतल में पानी लेकर शौच को जा रहे थे तभी मौके पर मौजूद नगर निगम की टीम ने शौच से पहले ही लोगों को पकड़ा और उनको खुले में शौच ना करने की कड़ी हिदायत दी। जबकि दूसरी तरफ मौका पाकर दो व्यक्ति चुपके से खुले में शौच करने को निकल गया तो लौटते समय नगर निगम की टीम ने नियम का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया और उन दोनो से 200 रुपये का जुर्माना भरवाया, साथ ही हिदायत दी कि अगली बार से वह खुले में शौच करने नहीं जाएंगे।

ZSO सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना किनारे हाथी घाट के पास जन सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद क्षेत्रीय लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और खुले में शौच करने जाते हैं। इसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने यह अभियान चलाया और जुर्माना काटा। सुरेंद्र सिंह का कहना था कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह से नगर निगम अभियान चलाकर शौच मुक्त शहर बनाएगा।

Related Articles

Leave a Comment