आगरा। ताजनगरी आगरा के होटल उत्कर्ष विलास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2019 लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार कर रहे है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर स्वागत किया अगवानी की और उसके बाद सफारी गाड़ी में सवार अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे उत्कर्ष विलास होटल के लिए निकल पड़े।
उत्कर्ष विलास होटल पर जैसे ही सफारी फ्लीट के साथ पहुंची। सफारी के आगे वाली सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठे हुए थे तो पीछे वाली सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय थे।
होटल उत्कर्ष विलास के दरवाजे पर आते ही अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने बाहर खड़े कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
सफारी फूलों से सजी हुई थी जो इस बात को सिद्ध कर रही थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महेंद्र पांडे का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया था।