Agra. थाना ताजगंज की एकता चौकी स्थित नगला कली रोड के वंश एंक्लेव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतका के परिजन मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ताजगंज के नगला कली रोड स्थित वंश एनक्लेव निवासी योगेश उपाध्याय उर्फ मोनू की शादी 6 महीने पहले पूनम से हुई थी। बताया जाता है कि योगेश शराब का आदी है और कोचिंग चलाता है। अधिक शराब पीने के कारण आए दिन घर में क्लेश होता था। पूनम 5 महीने की गर्भवती थी। उसके शरीर पर चोट के भी निशान है। मृतका के परिजनों का कहना है कि पूनम को दहेज के लिए मारापीटा जाता था और उसकी हत्या कर दी गयी।
![5 months pregnant died in Tajganj under suspicious circumstances, police started investigation](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211002-WA0043-edited.jpg)
मौके पर पहुँची पुलिस ने पूनम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।