Home » यमुना में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव मिला दो लापता

यमुना में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव मिला दो लापता

by pawan sharma

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के यमुना किनारे पर उस समय कोहराम मचा गया जब यमुना में नहाने आये 6 किशोर नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यमुना में डूबते हुए किशोर चीखने चिल्लाने लगे। यह देख यमुना किनारे पर मौजूद लोगों ने यमुना में छलांग लगाई और किशोरों को बचाने में लग गए। इस रेस्क्यू कार्य में स्थानीय लोगों ने तीन किशोर को तो जिंदा बचा लिया लेकिन तीन किशोर गहरे पानी में डूब गये जिसमे से एक बच्चे का शव गोताखोरों ने निकाल लिया लेकिन दो बच्चों के शव नही मिले।

घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के यमुना किनारे की है। इस थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर नगला छदामी के 6 किशोर नहाने के लिए गए हुए थे लेकिन सभी किशोर यमुना में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीन किशोरों को तो बचा लिया लेकिन पानी गहरा होने की वजह से तीन किशोर लापता हो गए। इस घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से पानी मे डूबे तीनो को ढूढ़ने का प्रयास किया। गोताखोरों ने एक किशोर के शव को तो ढूंढ लिया लेकिन दो किशोरों के शव अभी तक नही मिले है जिनकी तलाश जारी है।

इस घटना के बाद से लापता दो किशोर और मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया है। डूबने वाले सभी किशोर प्रकाश नगर में रहने वाले हैं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यमुना में सुबह 6 किशोर नहाने के लिए आये थे लेकिन कुछ देर बाद सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगो की मदद से तीन किशोर को तो बचा लिया लेकिन दो किशोर अभी लापता है। वही एक किशोर का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल लापता दो किशोर के शव को गोताखोर के माध्यम से यमुना में ढूढ़ने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Comment