Home » भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर वृक्षारोपण महाकुंभ, आगरा में रोपे जाएंगे 2 लाख पौधे

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर वृक्षारोपण महाकुंभ, आगरा में रोपे जाएंगे 2 लाख पौधे

by admin

आगरा। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 77 वीं वर्षगांठ पर ‘वृक्षारोपण महाकुंभ’ के अंतर्गत हाथी घाट, यमुना किनारा रोड़ पर महापौर नवीन जैन ने प्रातः 10 बजे विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान महापौर ने निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ यमुना नदी के किनारे वृक्षारोपण करते हुए समस्त शहरवासियों को आज के दिन अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

योगी सरकार ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर पूरे उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी अभियान के अंतर्गत आगरा में भी विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
महापौर नवीन जैन ने बताया कि आगरा में वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के अंतर्गत लगभग दो लाख पौधे लगाए जाएंगे जो यमुना नदी के किनारे हाथी घाट से जवाहर पुल तक और यमुनापार नारायच स्थित कान्हा उपवन में रोपे जाएंगे।

वृक्षारोपण करने के बाद महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी उत्तर प्रदेश सरकार के इस महाकुंभ में हिस्सा लें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें। महापौर ने कहा कि हम सभी शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिहाज से उनके द्वारा चलाए गए अभियान मेरा शहर मेरा योगदान के तहत घर के आस-पास या पार्कों में ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण करें।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त के. बी. सिंह, मुख्य अभियंता ट्रैफिक ए. के. सिंह, राजकुमार खंडेलवाल, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद राकेश जैन, पार्षद धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment