Home » 15 दिन पहले जेल से छूटे शख़्स को लगी गोली, पुलिस छानबीन में जुटी

15 दिन पहले जेल से छूटे शख़्स को लगी गोली, पुलिस छानबीन में जुटी

by admin

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में आगरा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने परचून की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति को गोली मार दी है। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

एसपी सिटी आगरा प्रशांत कुमार वर्मा के मुताबिक घायल का नाम सत्यदेव है। घायल हत्या के एक मामले में जेल भी काट चुका है। बताया जा रहा है कि घायल सत्यदेव अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा है। घायल सत्यदेव अपनी दुकान पर बैठा था। तभी कुछ लोग आए और गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति खतरे से बाहर है और गोली मारने की इस घटना को जहां पीड़ित पुरानी रंजिश बता रहा है तो वहीं पुलिस को घायल सत्यदेव की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इसीलिए पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment