Home » बाल सुधार गृह से 14 बाल कैदी फ़रार, प्रशासन में मचा हड़कंप

बाल सुधार गृह से 14 बाल कैदी फ़रार, प्रशासन में मचा हड़कंप

by admin

मथुरा। मथुरा जिला प्रशासन में इस समय हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से 14 बाल कैदियों ने जेल की खिड़की की ग्रिल तोडकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारी को दी और देर रात में ही पुलिस बाल कैदियों को पकड़ने में जुट गई। पुलिस ने 7 बाल कैदियों को पकड़ लिया है और शेष की तलाश जारी है।

जिलाधिकारी आवास से कुछ दूरी पर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) है। बीती रात देर रात लगभग 3 बजे बाल सुधार गृह में बंद 14 बाल कैदी जेल की खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। एक साथ 14 बाल कैदियों के भागने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी जेल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने दबिशें देकर 7 बाल कैदियों को फिर से पकड़ लिया है जबकि 7 की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि भागे हुए बाल कैदियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरों की संख्या की गिनती भी कराई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि किशोरों की भागने की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। 

Related Articles