Home » हर्ष फायरिंग के दौरान 12 वर्षीय मासूम को लगी गोली, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

हर्ष फायरिंग के दौरान 12 वर्षीय मासूम को लगी गोली, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

by admin

आगरा। सर्वोच्च न्यायालय ने हर्ष फायरिंग रोक लगा दी है और सरकार भी इसके प्रति गंभीर है लेकिन इसके बावजूद हर्ष फायरिंग के मामले सुर्खियां बने हुए है। शहर हो या फिर देहात, अनेक घटनाएं होने के बाद भी आये दिन हर्ष फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। ताजा मामला एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के थाना खन्दोली के गांव लाल गढी का है। गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय चांदनी पुत्री पूरन सिंह के गोली लग गई। बालिका को गोली लगने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल बालिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को भी दी गयी।

इस घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने हत्या के इरादे से बालिका को गोली मारी है।

इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि उक्त घटना में 12 वर्षीय बालिका के हाथ में गोली लगी है जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है तो वहीं गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles