Home » 110 भगवाधारियों ने ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षा में लगी पुलिस रही मुस्तैद

110 भगवाधारियों ने ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षा में लगी पुलिस रही मुस्तैद

by admin

Agra. गुरुवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल कुछ देर के लिए भगवामय हो गया। लगभग 110 भगवाधारी साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया। जिस तरफ नजर डालो इन भगवाधारियों के कारण ताजमहल भगवामय नजर आ रहा था। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच इन साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया था। ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड के माध्यम से इन साधुओं ने ताजमहल के इतिहास की जानकारी भी ली।

जानकारी के मुताबिक ताजमहल का भ्रमण करने वाले ये साधु दिल्ली अक्षरधाम संस्था से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ताजमहल निहारने के लिए लगभग 110 साधु आगरा आए थे। पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा और सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान कुछ अनुचित कार्य न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।

ताजमहल निहार कर बाहर निकले के इन साधुओं से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है। उन्होंने किसी और मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment