आगरा। रविवार को ही मूसलाधार बारिश के कारण दो थाना क्षेत्र में दो हादसों में 2 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की जान गई उन दोनों लोगों के कंधों पर दोनों परिवारों की जिम्मेदारी थी।
पहला मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के सत्तो लाला फ़ूड कोर्ट के सामने का है। मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव रखा था तो उसके पास से निकल रहा नाला भी लबालब था। इस दौरान एक युवक वहां से साइकिल से निकल रहा था तभी दूसरी ओर से आ रही कार से वह अनियंत्रित हो गया और नाले में जा गिरा। नाले में गिरते ही राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा तो लोगों ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन शाम तक कोई भी ठोस कदम युवक को ढूंढने के लिए नहीं उठाया। इससे आक्रोशित मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता नदीम नूर की सब इंस्पेक्टर से तड़का-भड़की हुई। तब जाकर दो प्राइवेट गोताखोरों को नाले में उतारा गया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। वहीं उसकी साइकिल जरूर मिल गई।
नाले में गिरा युवक सूर्य कटरा निवासी जलालुद्दीन जूते की फैक्ट्री में काम करता है लेकिन रविवार को फैक्ट्री बंद होने के कारण वह आटे की चक्की पर काम करने के लिए जाता था। आज भी वह आटे की चक्की पर काम करने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पहुंच गए और इस हादसे के लिए संबंधित विभाग, UP पुलिस के आला अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने लगे। काफी ढूंढने के बाद जलालुद्दीन का कोई पता नहीं चल सका।
वहीं दूसरी घटना नालबंद चौराहे की है। यहां पर सड़क पार कर रहे एक युवक को डिवाइडर पर लगे खंभे में करंट आने से उसकी मौत हो गई। करंट आने से युवक गंभीर से ही चिपका रहा यह देख कर राजगीरों ने उसे बचाने के लिए दौड़ लगाई। डंडों से उस युवक को छुड़ाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इसके लिए टोरेंट पावर को जिम्मेदार ठहराने लगे। मृतक इमरान लालगंज चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में रसोईया का कार्य करता था। आज सुबह जब वह रेस्टॉरेन्ट जा रहा था तो डिवाइडर पर लगे खंभे में करंट आने से उसकी मौत हो गई। घर की स्थिति ठीक नहीं है। परिवार का वह अकेला सदस्य कमाने वाला था जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने क्षेत्रीय पुलिस को टोरेंट के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।