Home » युवा कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दी तहरीर

युवा कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दी तहरीर

by pawan sharma

आगरा। भाजपा सरकार के नगर विकास मंत्री कमिश्नरी सभागार में आगरा मंडल के नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे तो दूसरी ओर कांग्रेस के युवा कार्यकर्त्ता भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मोर्चा खोल मंटोला थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे थे।

मामला कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणीयां की थी। जिसको लेकर युवा कांग्रेसियों ने भाजपा और संबित पात्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शनिवार को युवा कांग्रेस आगरा लोकसभा अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में सैकडों युवा कांग्रेसी जिला मुख्यालय स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय पर एकत्रित हुए जहाँ से सभी आक्रोशित युवा कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए मंटोला थाने पहुँचे और जमकर प्रदर्शन पहुँचकर थाने का घेराव किया। वहां जमकर नारेबाज़ी कर संबित पात्रा के ख़िलाफ़ तहरीर दे मुक़दमा दर्ज करने की माँग की।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नदीम नूर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर भाजपा पार्टी के संस्कार को दर्शाया है। उनका कहना था कि संबित पात्रा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें आगरा स्थित मानसिक आरोग्यशाला में जल्द से जल्द भर्ती कराया जाए। उनके इलाज का पूरा ख़र्चा युवा कांग्रेस आगरा लोकसभा उठाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी ज़मील उद्दीन, रमेश पहलवान, प्रेमपाल, प्रताप सिंह बघेल, नीरज, साईस्ता बेगम, मो रिज़वान, गजेंद्र यदुवंशी, नदीम ठेकेदार, मो बिलाल, मो सलमान, मो इमरान, उपाध्यक्ष संजय यादव, पप्पू वर्मा, कांता प्रसाद, अजय वाल्मीकि, रवि कुमार सिंह, अदनान कुरेशी, गजेंद्र यदुवंशी, रवींद्र रावत, सौरभ लवानिया, रमेश पहलवान, मो सलमान, राशिद वसीम, मो रिज़वान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment