आगरा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुना में जलस्तर लगातार बढ़ता चला रहा है। दिल्ली के साथ-साथ अब मथुरा की ओर से भी भारी मात्रा में यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण यमुना नदी भी आगरा में खतरे के निशान के आस-पास जा पहुंची है। यमुना में बढ़ रहे जलस्तर ने फतेहाबाद रोड यमुना के किनारे रहने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से यमुना का पानी यमुना नदी तटवर्ती इलाकों में घुसने लगा है जिसके कारण किसानों की खेती तो बर्बाद हो रही है तो वहीं नदी के किनारे बसे कई लोगों के मकान भी भर भराकर गिर गए हैं।
इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन किसानों के माथे पर चेहरे की लकीरें जरूर खींच गई हैं। लगातार यमुना नदी में बढ़ रहे जल स्तर को लेकर फतेहाबाद और उसके आसपास के कई गांव जो नदी किनारे हैं वह खाली होना शुरू हो गए हैं। बुधवार को यमुना नदी के बड़ते जलस्तर के चलते किसान दूसरे स्थानों पर जाने लगे हैं।
यमुना नदी में पिछले चार-पांच दिनों में मथुरा बांध से काफी पानी छोड़ा जा चुका है और बारिश भी लगातार हो रही है जिससे किसान मुश्किल में पड़ गए है। किसानों का कहना है कि वो पहले से ही बर्बाद है लेकिन अब यमुना का बढ़ता जलस्तर भी उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि उन्होंने यमुना के बढ़ते जलस्तर से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यमुना किनारे चौकीयां बना दी गयी है और अधिकारियों को तैनात कर दिया है जिससे किसी तरह की आपदा से निपटा जा सके।