Home » पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में उतरी कांग्रेस

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में उतरी कांग्रेस

by admin

आगरा। पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधना शुरु कर दिया है। गुरूवार को पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई। गुरूवार को शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खड़ी कार को रस्सियों से खीचा और अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। इस दौरान जमकर नरेन्द्र मोदी और भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हाजी अबरार हुसैन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम कम है लेकिन फिर भी पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा जानबूझकर पेट्रोल कंपनियों को फायदा पहुँचाने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ावा रही है जिसका बुरा प्रभाव सीधा आम जनमासनस पर पड़ रहा है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे है।

वरिष्ठ कांग्रेसी बच्चू सिंह का कहना था कि पहले ही महंगाई की मार से जनता परेशान है। इस वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी, जिससे जनता पर त्राहि-त्राहि करेगी। भाजपा की मंशा जनता को महंगाई की आग में झोंकने की है, जिसे कांग्रेस कभी पूरा नहीं होने देगी।

कांग्रेस नेत्री डाॅ. मधुरिमा शर्मा का कहना था कि कांग्रेस के शासन काल में भाजपा को महँगाई डायन याद आती थी लेकिन अब महंगाई डायन नहीं रही है।

इस दौरान लक्ष्मी नारायण, धर्मेन्द्र शर्मा, कपिल गौतम, अरविन्द दौनेरिया, कपूर चन्द्र रावत, बसंत लाल, रामदत्त दिवाकर एड., गीता सिंह अरविन्द वाल्मीकि, अंगद वेदी, ओमहरि आनन्द, विशाल सरपाल, सोनू सक्सैना, सुनील कुमार, परवेज, अजय सरपाल, मुन्ना मिश्रा, अकबर उस्मानी, गुड्डू भाई, अनिल कुमार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment